Sonbhadra पुलिस ने 2.41 करोड़ रुपये की Heroin जब्त कर 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sonbhadra Police
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान दो कारों को रोककर 1.204 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के अनुसार जब्त की गई हेरोइन की कीमत 2.41 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में चोपन और अनपरा क्षेत्र के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोनभद्र जिले में सोमवार को पुलिस ने दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 1.204 किलोग्राम हेरोइन जब्त कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत विशेष अभियान समूह (एसओजी) और चोपन पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान ये गिरफ्तारियां की गईं।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच के दौरान पुलिस ने बस्कटवा रेलवे पुल के पास दो कार को रोका। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों वाहनों की तलाशी के दौरान 1.204 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई और छह मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। वर्मा ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत 2.41 करोड़ रुपये है, जबकि जब्त वाहनों और अन्य सामान समेत कुल बरामदगी की कीमत करीब 2.75 करोड़ रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चोपन थाना क्षेत्र के निवासी आयुष जायसवाल (27), धर्मवीर (27), सुधीर (35), सूरज (26) और जितेंद्र (24) तथा सोनभद्र के अनपरा निवासी दीपक साहू (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़