BRO को झारखंड से श्रमिकों के चयन की अनुमति देने की खबरों को सोरेन सरकार ने किया खारिज

jharkhand

झारखंड में मुख्यमंत्री कार्यालय के संज्ञान में यह बात आई है कि कुछ समाचार पत्रों और कुछ राष्ट्रीय चैनलों में यह खबर चलाई जा रही है कि झारखंड के श्रमिकों को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में शामिल करने की मंजूरी नहीं दी गयी है।’’

रांची। झारखंड सरकार ने उन रिपोर्टों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि राज्य सरकार ने हाल में झारखंड के श्रमिकों को सीमा सड़क संगठन:बीआरओः में शामिल करने की अनुमति नहीं दी है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया, ‘‘झारखंड में मुख्यमंत्री कार्यालय के संज्ञान में यह बात आई है कि कुछ समाचार पत्रों और कुछ राष्ट्रीय चैनलों में यह खबर चलाई जा रही है कि झारखंड के श्रमिकों को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में शामिल करने की मंजूरी नहीं दी गयी है।’’ 

इसे भी पढ़ें: पूर्व दिल्ली पुलिस आयुक्त वेद मारवाह का निधन, झारखंड समेत तीन राज्यों के रहे राज्यपाल

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य सरकार द्वारा ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है।’’ इससे पूर्व दुमका से दो जून को यह खबर आयी थी कि राज्य सरकार ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए बीआरओ को उस क्षेत्र से श्रमिकों के चयन की दी गयी अनुमति वापस ले ली थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़