Stone pelting on Vande Bharat train: बंगाल भाजपा अध्यक्ष और 10 पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

 Vande Bharat train
प्रतिरूप फोटो
ANI

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और शहर के 10 पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है कि पिछले हफ्ते पश्चिम बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की दूसरी घटना से राज्य की बदनामी हुई है।

कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने यह दावा करने के लिए भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और शहर के 10 पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है कि पिछले हफ्ते पश्चिम बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की दूसरी घटना से राज्य की बदनामी हुई है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी थी। यह घटना बिहार में हुई थी जब हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन तीन जनवरी को प्रदेश से होकर गुजर रही थी।

इसे भी पढ़ें: गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार की योजनाओं की चर्चा पूरे देश में है

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले कहा था कि इस राज्य में वह घटना होने की “फर्जी खबर” फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने कहा, “भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और 10 पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह घटना वास्तव में बिहार में हुई थी। इससे पश्चिम बंगाल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। इसलिए, उनके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़