शुभेंदु ने बोला ममता बनर्जी पर हमला, मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को बचाने के पीछे TMC गहरा राज है!

Shubhendu

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार राज्य के पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को बचा रही है क्योंकि वह राज्य में कोविड-19 प्रबंधन संबंधी तृणमूल कांग्रेस सरकार की अनियमितताओं के बारे में जानते हैं।

कोलकाता। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार राज्य के पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को बचा रही है क्योंकि वह राज्य में कोविड-19 प्रबंधन संबंधी तृणमूल कांग्रेस सरकार की अनियमितताओं के बारे में जानते हैं। केंद्र सरकार ने बंदोपाध्याय को 31 मई को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया था। इसी दिन वह सेवानिवृत्त होने जा रहे थे। वर्ष 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अलपन बंदोपाध्याय 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन राज्य ने उनके कार्यकाल को तीन महीने के लिए बढ़ाने की अनुमति मांगी थी जो उन्हें पिछले माह मिल गई थी।

इसे भी पढ़ें: उज्जैन एमपीईबी के ठेकेदार को लाखों का चूना लगाकर भागी युवती

राज्य सरकार ने इसके लिए पश्चिम बंगाल में जारी कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रबंधन को लेकर उनके नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों का हवाला दिया था। चक्रवाती तूफान के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 28 मई को मुख्यमंत्री बनर्जी के साथ समीक्षा बैठक के बाद उठे विवाद के बाद बंदोपाध्याय को केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली स्थित नार्थ ब्लॉक में रिपोर्ट करने को कहा गया था।

इसे भी पढ़ें: संविधान में अदालतों के मूकदर्शक बनने की परिकल्पना नहीं की गई है: उच्चतम न्यायालय

शुभेंदु अधिकारी ने राजभवन में राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, अलपन बंदोपाध्याय तृणमूल कांग्रेस के कई गलत कामों के बारे में जानते हैं। उन्होंने इन कृत्यों को छिपाया और इन्हें दूर करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए, बंगाल की मुख्यमंत्री बंदोपाध्याय को बचाने के लिए उत्साहित हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़