Taj Mahal में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने कांवड़ लेकर प्रवेश की कोशिश की

आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल को शिव मंदिर बताते हुए जलाभिषेक करने का प्रयास किया। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए उन्हें परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया और राजेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करवाया।
आगरा (उप्र), तीन अगस्त अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल के वास्तव में शिव मंदिर होने का दावा करते हुए जलाभिषेक के लिए परिसर में दाखिल होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सूचना मिली थी कि अखिल भारत हिंदू महासभा से जुड़ी 11 महिलाएं श्रावण मास के पहले सोमवार को ताजमहल में जलाभिषेक करने की कोशिश करेंगी, इससे सतर्क पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया और राजेश्वर मंदिर में जाकर जलाभिषेक करवाया। हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने दावा किया कि ताजमहल दरअसल शिव मंदिर है और ताजमहल में कव्वाली हो सकती है तो पूजा अर्चना भी हो सकती है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने अभी रोक दिया है लेकिन संगठन के कार्यकर्ता श्रावण के आने वाले सोमवार को भी ताजमहल में कांवड़ ले जाकर पूजा का प्रयास करेंगे। अखिल भारत हिंदू महा सभा के कार्यकर्ता पिछले वर्षों में कई बार ताजमहल को शिव मंदिर ‘तेजोमहालय’ होने का दावा कर सावन के महीने में पूजा अर्चना करने के लिए परिसर में दाखिल होने की कोशिश कर चुके हैं, हालांकि पुलिस द्वारा उन्हें हर बार रोक दिया गया।
अन्य न्यूज़













