श्रीलंकाई नौसैनिकों के हमले में तमिलनाडु के 7 मछुआरे घायल

[email protected] । Oct 12 2016 3:34PM

तमिलनाडु के सात मछुआरे उस समय घायल हो गए, जब कथित तौर पर श्रीलंकाई नौसनिकों ने कच्चाथीवू टापू के पास उन पर मछली पकड़ने के दौरान पत्थर फेंके।

रामेश्वरम। तमिलनाडु के सात मछुआरे उस समय घायल हो गए, जब कथित तौर पर श्रीलंकाई नौसनिकों ने कच्चाथीवू टापू के पास उन पर मछली पकड़ने के दौरान पत्थर फेंके। रामनाथपुरम जिला कंट्री नाव मछुआरा संघ के अध्यक्ष एसपी नारायण ने बताया कि सात लोग इस हमले में घायल हुये हैं। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि कथित तौर पर श्रीलंकाई नौसैनिकों ने मछुआरों पर पथराव किया और करीब 500 मछुआरों को आज सुबह पामबन से तट पर लौटने को मजबूर कर दिया।

उन्होंने आगे बताया, ''मंगलवार शाम मछुआरे करीब 100 नावों के साथ सम्रुद में मछली पकड़ने उतरे थे लेकिन जब वो कच्चाथीवू के पास मछली पकड़ रहे थे तभी उन पर हमला हो गया।’’ घायल मछुआरे का इलाज पामबान के सरकारी अस्पताल में हो रहा है। रामेश्वरम के करीब 2000 मछुआरों पर भी छह अक्टूबर को श्रीलंकाई नौसैनिकों ने हमला कर दिया था। नौसैनिकों ने मछुआरों पर पत्थर फेंके थे और उनकी यंत्रीकृत नाव भी डुबो दी। यही नहीं, मछली पकड़ने के जाल को भी नौसैनिकों ने नष्ट कर दिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़