ओडिशा के गंजम में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

sexual assualt
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी फर्जी होम्योपैथी डिग्री वाला एक फर्जी डॉक्टर था और क्लीनिक चलाता था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

ओडिशा के बरहामपुर शहर में एक निजी क्लिनिक के मालिक (47) को एक अपार्टमेंट में नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को शहर के बैद्यनाथपुर थाने ने गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने में आरोपी की मदद करने के आरोप में 21 वर्षीय एक युवती और 50 वर्षीय एक महिला को भी सोमवार को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी एक मजदूर संगठन का जिला अध्यक्ष है। अधिकारी ने बताया कि किशोरी आरोपी के क्लिनिक में काम करती थी और उसके पिता को यह आश्वासन दिया गया था कि क्लिनिक मालिक उसकी बेटी को बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई में मदद करेगा।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने यह भी वादा किया था कि पढ़ाई के दौरान किशोरी को मुफ्त रहने की सुविधा भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह किशोरी को अपार्टमेंट के एक कमरे में ले गया, जहां आरोपी की महिला सहायकों ने उसे पानी दिया। पानी पीने के बाद उसे चक्कर आने लगा। आरोपी उसे बेडरूम में ले गया और वहां कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता अपनी मौसी के घर गई और घटना की जानकारी दी जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस अधीक्षक (बरहामपुर) सरवण विवेक एम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय सहिंता (बीएनएस) और ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण’ (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी फर्जी होम्योपैथी डिग्री वाला एक फर्जी डॉक्टर था और क्लीनिक चलाता था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़