तेजस्वी को मिला चिराग का साथ, बोले- वर्तमान परिस्थिति में चुनाव कराना सही नहीं
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jul 10 2020 4:29PM
साथ ही कहा कि चुनाव लोगों की जान खतरे में डाल सकते हैं। राज्य में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने इसके कार्यक्रम के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
नयी दिल्ली। भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी कोरोना वायरस महामारी को लेकर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव टालने के पक्ष में शुक्रवार को नजर आई। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि यदि कोविड-19 के फैलने के दौरान चुनाव कराये जाते हैं, तो बहुत कम मतदान प्रतिशत रह सकता है। साथ ही कहा कि चुनाव लोगों की जान खतरे में डाल सकते हैं। राज्य में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने इसके कार्यक्रम के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
पासवान ने कहा, ‘‘न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरा देश कोरोना वायरस से प्रभावित है। इसने केंद्र और बिहार के वित्त को प्रभावित किया है। इन सबके बीच चुनाव कराने से राज्य पर और अधिक वित्तीय बोझ बढ़ेगा।’’ उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के संसदीय बोर्ड ने इस मुद्दे पर चिंता प्रकट की है।चुनाव आयोग @ECISVEEP को भी इस विषय पर सोच कर निर्णय लेना चाहिए कहीं ऐसा ना हो की चुनाव के कारण एक बड़ी आबादी को ख़तरे में झोंक दिया जाए। इस महामारी के बीच चुनाव होने पर पोलिंग पर्सेंटेज भी काफ़ी नीचे रह सकते है जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) July 10, 2020
इसे भी पढ़ें: ट्वीट के खेल से बिगड़ा NDA में मेल, चरम पर पासवान-नीतीश की तकरार
पासवान ने ट्वीट किया, ‘‘चुनाव आयोग को व्यापक चर्चा के बाद निर्णय लेना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि भारी आबादी खतरे में पड़ जाए। इस महामारी के बीच यदि चुनाव हुए तो मतदान प्रतिशत भी बहुत कम रहेगा, जो लोकतंत्र के लिये अच्छा नहीं है। ’’ हालांकि, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव के लिये तैयार है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़