Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के 211 नए स्थापित डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने उर्दू, फारसी, अरबी, मैथिली और संस्कृत जैसे विषयों में पारदर्शी तरीके से तत्काल सहायक प्रोफेसरों की भर्ती शुरू करने का आग्रह किया।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से राज्यभर में नवनिर्मित डिग्री कॉलेजों के लिए सहायक प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया। यादव ने चौधरी को लिखे पत्र में इस साल की शुरुआत में राज्य में स्थापित किए गए 211 डिग्री कॉलेजों के लिए उर्दू, फारसी, अरबी, मैथिली और संस्कृत विषयों के शिक्षकों की भर्ती की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि स्वीकृत पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया बिना किसी देरी के शुरू की जाए और इसे पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

यादव ने पत्र में कहा, ‘‘जब तक नियमित नियुक्तियां नहीं हो जातीं, तब तक उचित अंतरिम शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि विषयों की पढ़ाई प्रभावित न हो।’’ राजद नेता ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए इन विषयों के शिक्षकों की उपलब्धता जरूरी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़