मुंबई में तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, आठ साल में नवंबर का सबसे ठंडा दिन

Mumbai temperature
प्रतिरूप फोटो
ANI

सांताक्रूज़ वेधशाला मुंबई के उपनगरों के मौसम संबंधी मापदंडों को रिकॉर्ड करती है। नायर ने कहा कि 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक महाराष्ट्र में शीत लहर को लेकर कोई अलर्ट नहीं है और तापमान में वृद्धि होगी।

मुंबई में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले आठ वर्षों में नवंबर में सबसे कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह तापमान सांताक्रूज वेधशाला द्वारा बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सुबह तक दर्ज किया गया। आईएमडी मुंबई की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि इससे पहले इस मौसम केंद्र ने 11 नवंबर 2016 को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।

सांताक्रूज़ वेधशाला मुंबई के उपनगरों के मौसम संबंधी मापदंडों को रिकॉर्ड करती है। नायर ने कहा कि 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक महाराष्ट्र में शीत लहर को लेकर कोई अलर्ट नहीं है और तापमान में वृद्धि होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़