ठाणे में नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न करने वाला मेडिकल प्रतिनिधि अमित प्रजापति गिरफ्तार

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

महाराष्ट्र के ठाणे में एक नाबालिग छात्रा के साथ साल भर से अधिक समय तक यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने 26 वर्षीय अमित प्रजापति को पकड़ा है। आरोपी ने मामले को दबाने के लिए पीड़िता के परिवार को छह लाख रुपये की पेशकश की थी और धमकी भी दी थी। सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से परिवार ने पुलिस से संपर्क कर केस दर्ज कराया।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ एक साल से अधिक समय तक कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने को लेकर 26 वर्षीय एक मेडिकल प्रतिनिधि को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी अमित रामदावन प्रजापति ने कथित तौर पर पीड़िता और उसके परिवार को कानूनी कार्रवाई करने से रोकने के लिए कई बार धमकी दी थी।

पुलिस ने बताया कि उसने हाल में मामले को रफा-दफा करने के लिए पीड़िता के परिवार को छह लाख रुपये की पेशकश भी की थी। पुलिस ने बताया कि एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता के हस्तक्षेप के बाद परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया, जिसके परिणामस्वरूप प्रजापति की गिरफ्तारी हुई। नारपोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रजापति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने लड़की की उम्र का खुलासा नहीं किया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़