किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस कर रही तुष्टिकरण की राजनीति, किसानों का बरगला रही कांग्रेस- डॉ. नरोत्तम मिश्रा

Dr. Narottam Mishra, Home Minister Madhya Pradesh,
दिनेश शुक्ल । Dec 7 2020 8:04PM

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कल भारत बंद के दौरान सबसे ज्यादा कांग्रेसी सड़क पर दिखेंगे। कांग्रेस क्या कर रही है, सब धीरे धीरे सामने आ जायेगा। भारत बन्द के आव्हान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, किसानों को गुमराह किया जा रहा है।

भोपाल। कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों द्वारा की जा रही हड़ताल और उनके समर्थन में विपक्षी दलों के भारत बंद के ऐलान पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भारत बंद पर कांग्रेस के समर्थन पर हमला बोलते हुए गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कल भारत बंद के दौरान सबसे ज्यादा कांग्रेसी सड़क पर दिखेंगे। कांग्रेस क्या कर रही है, सब धीरे धीरे सामने आ जायेगा। भारत बन्द के आव्हान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, किसानों को गुमराह किया जा रहा है। कृषि कानून किसानों के हित में है और किसानों की स्थिति को बदलने की सार्थक कोशिश है। 

इसे भी पढ़ें: शहडोल जिला अस्पताल में बच्चों की मौत को लेकर शिवराज सरकार चिंतित, स्वास्थ्य मंत्री शहडोल के लिए हुए रवाना

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस द्वारा भ्रम की स्थिति निर्मित करने की बात भी कही है। दरआसल कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के भारत बंद के समर्थन में विपक्षी दलों के उतर आने पर गृहमंत्री ने यह प्रतिक्रिया दी है। देशभर से अलग-अलग राजनीतिक दलों ने किसानों के इस बंद के ऐलान को समर्थन देने की घोषणा की है। कांग्रेस ने भी किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। कांग्रेस द्वारा भारत बंद को समर्थन दिए जाने पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए किसानों को बरगलाने की बात कही है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़