Amethi Lok Sabha Seat से मैदान में उतरने वाले केएल शर्मा का पहला रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा

kl sharma
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । May 3 2024 10:29AM

अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। यह पहला मौका है जब अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी के अलावा किसी और उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतर गया है। किशोरी लाल शर्मा बीते 40 वर्षों से इस क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अमेठी और रायबरेली सीट उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव में एक तरफ जहां अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बताया है जबकि 2019 तक इस सीट से राहुल गांधी चुनाव मैदान में उतरते आए हैं। 

इस सीट पर हमेशा से कांग्रेस पार्टी का कब जा रहा था लेकिन पिछली बार स्मृति ईरानी ने सीट पर जीत दर्ज कर राहुल गांधी को हरा दिया था। इस सीट पर कांग्रेस पार्टी ने गैर गांधी परिवार के उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है। गांधी परिवार ने किशोरी लाल शर्मा पर भरोसा जताया है। 

वही किशोरी लाल शर्मा ने रायबरेली से उम्मीदवार बनने के बाद कहा कि बीते 40 वर्षों से वह इस क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और इसकी सेवा करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी का खुद पर भरोसा जताने के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया। बताने की कांग्रेस पार्टी ने रायबरेली और अमेठी सीट से 3 में को उम्मीदवारों की घोषणा की है। अमेठी सीट से किशोरी लाल शर्मा चुनाव मैदान में है जबकि रायबरेली जो सोनिया गांधी की पारंपरिक सीट रही है वहां से राहुल गांधी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

उम्मीदवार बनने के बाद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि देर रात तक इस बात की जानकारी नहीं थी कि पार्टी उन्हें अमेठी से टिकट  देगी। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा थी कि गांधी परिवार का सदस्य ही इस सीट से चुनाव लड़े। बता दें कि किशोरी लाल शर्मा 3 मई को ही नामांकन भरेंगे जिसमें प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़