देश में असहिष्णुता की लहर, मोदी सरकार जिम्मेदारः कांग्रेस
अभिनेत्री से नेता बनीं राम्या के खिलाफ देशद्रोह के मामले और गोरक्षकों की कार्रवाईयों से चिंतित कांग्रेस ने देश में ‘‘असहिष्णुता की लहर’’ के लिए पूरी तरह से कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।
अभिनेत्री से नेता बनीं राम्या के खिलाफ देशद्रोह के मामले और गोरक्षकों की कार्रवाईयों से चिंतित कांग्रेस ने देश में ‘‘असहिष्णुता की लहर’’ के लिए पूरी तरह से कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मोदीजी ने दो वर्षों में देश को ‘असहिष्णु भारत’ के रूप में पहचान दिलाई है। असहिष्णुता की यह लहर भारत की छवि को खराब कर रही है।’’
उन्होंने दावा कि वर्ष 2014 से जब मोदी सरकार सत्ता में आई हर हफ्ते देशद्रोह के मामले दर्ज हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के कारण विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर ‘‘सबसे बुरा असर’’ हो रहा है। भाजपा और संघ परिवार पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा क्यों है कि मेंगलुरू में प्राचीन गिरिजाघरों पर हमले हो रहे हैं, पश्चिम बंगाल में नन से बलात्कार, गाय के नाम पर पूरे देश में चल रहा यह अभियान।’’
अन्य न्यूज़