सर्दी से दिल्लीवासियों को मिली थोड़ी राहत, तापमान में हुई बढ़ोतरी

दिल्ली में सुबह मौसम साफ रहा है।मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और अधिकतम तापमान के लगभग 29 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान लगाया है।
नयी दिल्ली। दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह मौसम साफ रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत था।
इसे भी पढ़ें: भारत में कोरोनावायरस के 12923 नए मामले, 108 मरीजों की मौत
मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और अधिकतम तापमान के लगभग 29 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान लगाया है।
अन्य न्यूज़














