भाजपा विधायक और कांग्रेस के बीच छिड़ा ट्विटर वॉर, अधीर रंजन बोले- ED के जरिए सोनिया और राहुल को डराना चाहते हैं

Adhir Ranjan Chowdhury
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वे ईडी के जरिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को डराना चाहते हैं। बुलाए जाने पर वे चले जाते हैं। कानून की अवहेलना की बात नहीं है, ऐसा कहने वाले व्यक्ति को बता देना चाहिए कि भाजपा के दलाल के रूप में काम करने से आपको विधायक पद मिला।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यभ राहुल गांधी की 13 तारीख को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेशी के अवसर पर पार्टी सत्याग्रह करेगी। इसको लेकर कांग्रेस और भाजपा विधायक एवं ईडी के पूर्व संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह के बीच सोशल मीडिया में जंग छिड़ी हुई है। इसी बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राजेश्वर सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ईडी के जरिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को डराना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: दिलचस्प हुई राजस्थान की जंग, तीन विधायकों से वोट डालने में हुई गलती, क्या सुभाष चंद्रा बिगाड़ेंगे कांग्रेस का गेमप्लान? 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वे ईडी के जरिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को डराना चाहते हैं। बुलाए जाने पर वे चले जाते हैं। कानून की अवहेलना की बात नहीं है, ऐसा कहने वाले व्यक्ति को बता देना चाहिए कि भाजपा के दलाल के रूप में काम करने से आपको विधायक पद मिला। अगर आप ज्यादा करते हैं तो आपको सांसद का पद भी मिल सकता है।

क्या बोले राजेश्वर सिंह ?

भाजपा विधायक ने कांग्रेस सत्याग्रह वाले पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि कानून हमेशा कांग्रेस से ऊपर है। कांग्रेस को ईडी को जांच में सहयोग करना चाहिए। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एसआईटी के सामने उपस्थित होकर कानूनी प्रक्रिया का पालन किया था। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मोदी से सीखना चाहिए। राजेश्वर सिंह के ट्वीट पर कांग्रेस ने करारा हमला किया। 

इसे भी पढ़ें: देश पर लंबे समय तक शासन करने वालों ने आदिवासी इलाकों के विकास पर कभी ध्यान नहीं दिया : पीएम मोदी 

कांग्रेस ने कहा कि कांप काहे रहे हो राजेश्वर सिंह ? सत्याग्रह तो गांधी जी ने भी किया था। तब भी कायर कांपते थे, आज भी कांप रहे हैं। इस पर फिर से राजेश्वर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार (7 seats) से स्कूटर (2 seats) पर आ गई है पर अभी भी समझ में नहीं आ रहा है। अभी तो एक पहिये की गाड़ी भी नहीं आई है। मेहनत करो नहीं तो उत्तर प्रदेश कांग्रेस के लिए वन व्हील कार की जरूरत पड़ेगी स्कूटर की संख्या वालों से सत्याग्रह नहीं होते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़