लोकसभा में बोले राहुल गांधी, यह 'हम दो, हमारे दो' की सरकार है

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इन कानूनों के बाद देश का कृषि क्षेत्र दो-चार उद्योगपतियों के हाथ में चला जाएगा। कांग्रेस के लोकसभा सदस्य ने आरोप लगाया, ‘‘एक नारा था, हम दो हमारे दो।यह हम दो हमारे दो की सरकार है।’’
नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को तीन नये कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि यह ‘हम दो, हमारे दो’ की सरकार है। उन्होंने लोकसभा में आम बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी ने अपने भाषण में कहा था कि विपक्ष केवल आंदोलन की बात कर रहा है लेकिन कानूनों के कंटेंट और इंटेंट के बारे में नहीं बोल रहा है। मैं इन कानूनों के कंटेंट और इंटेंट के बारे में बताता हूं।’’
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस में ‘ज्वाइन कांग्रेस सोशल मीडिया’ अभियान का शुभारंभ, 5 लाख वालेंटियर जोड़ने का लक्ष्य
उन्होंने दावा किया कि इन कानूनों से मंडियां खत्म हो जाएंगी, कुछ उद्योगपति जमाखोरी करेंगे और लोग भूख से मर जाएंगे तथा देश में रोजगार पैदा नहीं हो पाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि इन कानूनों के बाद देश का कृषि क्षेत्र दो-चार उद्योगपतियों के हाथ में चला जाएगा। कांग्रेस के लोकसभा सदस्य ने आरोप लगाया, ‘‘एक नारा था, हम दो हमारे दो।यह हम दो हमारे दो की सरकार है।’’ उन्होंने यह आरोप भी लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि उन्होंने विकल्प दिया है। इन्होंने भूख, बेरोजगारी और आत्महत्या का विकल्प दिया है।
LIVE: Shri @RahulGandhi speaks in Lok Sabha https://t.co/yDcBqAfM4g
— Congress (@INCIndia) February 11, 2021
अन्य न्यूज़















