Rahul Gandhi Birthday: अमेठी से लेकर Leader of Opposition तक, 56 साल में कितना बदला Political Career

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। राहुल गांधी देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। लेकिन बाद में उन्होंने खुद ही इस पद को त्याग दिया था।
लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी आज यानी की 19 जून को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे है। विपक्ष नेता के साथ-साथ वे कांग्रेस पार्टी का प्रमुख चेहरा भी हैं। बता दें कि राहुल गांधी राजनीति का एक जाना-माना नाम हैं। वह देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। लेकिन बाद में उन्होंने खुद ही इस पद को त्याग दिया था। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर राहुल गांधी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
जन्म और परिवार
नई दिल्ली में 19 जून 1970 को राहुल गांधी का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम राजीव गांधी और मां का नाम सोनिया गांधी है। वह इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी के पोते हैं। राहुल ने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। फिर राहुल ने हार्वड यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया। वहीं पिता की मृत्यु के बाद राहुल फ्लोरिडा के रॉलिंस कॉलेज शिफ्ट हो गए। यहां पर राहुल ने अपना नाम और पहचान छिपाकर पढ़ाई पूरी की। वहीं साल 1995 में राहुल ने कैंब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से एमफिल की डिग्री ली।
राजनीतिक सफर
बता दें कि साल 2003 में राहुल गांधी का राजनीतिक सफर शुरू हुआ था। वह अचानक से कांग्रेस के कार्यक्रमों में नजर आने लगे थे। मई 2004 में वह राजनीति में सक्रिय हुए और पिता राजीव गांधी के अमेठी यूपी के निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़कर जीत हासिल की। साल 2017 में जब सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ा, तो राहुल गांधी ने पार्टी की कमान संभाली। लेकिन उस दौरान देश में मोदी लहर के कारण कांग्रेस पार्टी को कई राज्यों में हार का सामना करना पड़ा।
साल 2019 में कांग्रेस पार्टी की हालत और भी खराब हो गई। लेकिन इस मुश्किल समय में भी राहुल गांधी ने धैर्य नहीं छोड़ा और लगातार आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे। हालांकि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं साल 2023 में राहुल गांधी ने साउथ से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की। इस दौरान राहुल के 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है' जैसे बयानों ने लोगों के दिलों में जगह बनाई। यह यात्रा भारत के अधिकतर राज्यों को कवर कर चुकी है। वहीं बीते दो दशकों में किसी भारतीय नेता की ओर से की गई यह सबसे बड़ी पदयात्रा है।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी अपनी सफेद टीशर्ट को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। अधिक ठंड में भी लोग उनको सफेद टीशर्ट में देखकर हैरान रह गए थे। वहीं साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने अखिलेश यादव के साथ मिलकर बेहद सधे अंदाज में प्रचार किया था। राहुल की सादगी और मेलजोल लोगों को काफी भाया और शायद यही वजह रही कि यूपी में कांग्रेस अमेठी और रायबरेली सीटें जीतने के साथ 6 सांसदों के साथ कमबैक करने में सफल रही।
अन्य न्यूज़















