उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल 94 एक्टिव मामले, अबतक 16 लाख से अधिक लोग हो चुके हैं ठीक

Covid
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 07 तथा अब तक कुल 16,87,108 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 94 एक्टिव मामले है। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,48,946 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 05 नये मामले आये हैं। प्रदेश में कल तक कुल 8,27,92,074 सैम्पल की जांच की गयी है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें: गो-आश्रय स्थलों में अब तक 636137 गोवंश संरक्षित किए गए 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 07 तथा अब तक कुल 16,87,108 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 94 एक्टिव मामले है। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 12,58,398 तथा प्रदेश में कल तक पहली डोज 9,65,09,099 तथा दूसरी डोज 3,02,28,982 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 12,67,38,081 कोविड डोज दी गयी है। 

इसे भी पढ़ें: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री यशवंत सिंह बरी 

प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

अन्य न्यूज़