यमुना में जहरीले झाग, भाजपा का तंज- केजरीवाल ने दिल्ली में स्नोफॉल करा दिया, कुमार विश्वास ने कही यह बात

yamuna pollution
ANI
अंकित सिंह । Jun 2 2022 2:58PM

आज एक बार फिर से यमुना में झाग देखने को मिला। अब इसको लेकर विपक्ष ने राजनीति तेज कर दी है। विपक्ष ने एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट कर लिखा, बधाई दिल्ली, दिल्ली में स्नोफॉल करवा दिया है-केजरीवाल

दिल्ली में यमुना का प्रदूषण हमेशा एक बड़ा मुद्दा रहता है। यमुना की स्थिति और भी बदहाल होती दिखाई दे रही है। जब भी यमुना में जहरीले झाग दिखते हैं तो दिल्ली सरकार की ओर से दावा किया जाता है कि 6 महीने में या 1 साल में हम इसे प्रदूषण मुक्त कर देंगे। हालांकि अब तक ऐसा कुछ हुआ नहीं है। आज एक बार फिर से यमुना में झाग देखने को मिला। अब इसको लेकर विपक्ष ने राजनीति तेज कर दी है। विपक्ष ने एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट कर लिखा, बधाई दिल्ली, दिल्ली में स्नोफॉल करवा दिया है-केजरीवाल 

इसे भी पढ़ें: CM केजरीवाल ने की उच्च स्तरीय सुरक्षा की मांग, बोले- इस साल 16 कश्मीरी पंडितों को चुन-चुनकर मारा गया

वही, कभी अरविंद केजरीवाल के साथी रहे कुमार विश्वास ने भी ट्वीट किया। अपने कुमार विश्वास ने यमुना के झाग वाली वीडियो पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि यह झूठी बात है। हम कट्टर देशभक्त पार्टी हैं। मैंने खुद यमुना जी के काग़ज़ देखे हैं। आपको बता दें कि केजरीवाल सरकार के लिए फिलहाल चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल में ही दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद केजरीवाल का दावा है कि मनीष सिसोदिया कभी फर्जी केस में गिरफ्तार किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: सत्येंद्र जैन के बहाने स्मृति ईरानी का केजरीवाल पर बड़ा हमला, बोलीं- चुप क्यों हैं अरविंद ? हमेशा जांच एजेंसियों को देते हैं दोष

आपको बता दें कि छठ के समय दिल्ली में प्रदूषण का मुद्दा काफी उठता है। जब महिलाएं छठ के लिए यमुना में पहुंचती हैं तो काफी झाग नजर आता है। उस वक्त सभी राजनीतिक दलों की ओर से यमुना को साफ करने का दिखावा भी किया जाता है। फिलहाल इस बार छठ के समय भी अरविंद केजरीवाल की सरकार ने एक डेडलाइन तय किया है। केजरीवाल के मुताबिक 2025 तक यमुना पूरी तरह साफ हो जाएगी। हालांकि समय-समय पर यमुना की सफाई को लेकर केजरीवाल सरकार की ओर से डेडलाइन दिए जाते हैं। परंतु अब तक ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़