ओडिशा के बालासोर में दीवार गिरने से आदिवासी दंपती की मौत

collapses
ANI

पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार रात जिले के बस्ता थाना क्षेत्र के महादेव शरणी गांव में हुई। मृतकों की पहचान पिथा मुर्मू (35) और उनकी पत्नी लक्ष्मी (30) के रूप में हुई है। उसने बताया कि इस घटना में उनकी 12 वर्षीय बेटी घायल हो गई है।

ओडिशा के बालासोर जिले में एक कच्ची दीवार का एक हिस्सा गिरने से उसके मलबे में दबकर एक आदिवासी दंपती की मौत हो गई और उनकी बेटी घायल हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार रात जिले के बस्ता थाना क्षेत्र के महादेव शरणी गांव में हुई। मृतकों की पहचान पिथा मुर्मू (35) और उनकी पत्नी लक्ष्मी (30) के रूप में हुई है। उसने बताया कि इस घटना में उनकी 12 वर्षीय बेटी घायल हो गई है।

पुलिस ने बताया कि बारिश के कारण कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी, जिससे उसका एक हिस्सा ढह गया। यह दुर्घटना उस समय हुई जब दंपती सो रहे थे। बस्ता पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार साहू ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़