'सच्चा सामाजिक न्याय, तुष्टिकरण से नहीं संतुष्टिकरण से आता है', Bihar में PM Modi का बड़ा बयान

Narendra Modi
X @ BJP
अंकित सिंह । Mar 2 2024 6:20PM

मोदी ने कहा कि पुरानी सरकारों की बेरुखी के कारण बरौनी, सिंदरी, गोरखपुर, रामागुंडम के खाद कारखाने बंद पड़ गए थे। आज ये सारे कारखाने यूरिया में भारत की आत्मनिर्भरता की शान बन रहे हैं। इसलिए तो देश कहता है- मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के बेगुसराय में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले ऐसे आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में होते थे, लेकिन आज मोदी ने दिल्ली को बेगुसराय ला दिया है... करीब 30 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं सिर्फ बिहार के लिए हैं। उन्होंने कहा कि आज यहां से बिहार सहित, पूरे देश के लिए 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। एक ही कार्यक्रम में सरकार का इतना बड़ा निवेश ये दिखाता है कि भारत का सामर्थ्य कितना बढ़ रहा है। इससे बिहार के नौजवानों को यहीं पर नौकरी के अनेकों नए अवसर बनेंगे।

इसे भी पढ़ें: 'अब आप ही के साथ रहेंगे, इधर उधर नहीं जाएंगे...', नीतीश ने मंच से किया PM से वादा, हंसी नहीं रोक पाए मोदी

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज के ये प्रोजेक्ट, भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाने का माध्यम बनेंगे। आज की ये परियोजनाएं बिहार में सुविधा और समृद्धि का रास्ता बनाएंगी। ऐसे ही काम हैं, जिसके कारण आज देश पूरे विश्वास से कह रहा है- अबकी बार... 400 पार। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह रहा है, जब-जब बिहार और ये पूर्वी भारत समृद्ध रहा है, तब-तब भारत भी सशक्त रहा है। जब बिहार में स्थितियां खराब हुईं, तो देश पर भी इसका बहुत बुरा असर पड़ा। इसलिए मैं बेगुसराय से पूरे बिहार की जनता को कहता हूं- बिहार विकसित होगा, तो देश भी विकसित होगा। ये वादा नहीं है- मिशन है, संकल्प है।

मोदी ने कहा कि पुरानी सरकारों की बेरुखी के कारण बरौनी, सिंदरी, गोरखपुर, रामागुंडम के खाद कारखाने बंद पड़ गए थे। आज ये सारे कारखाने यूरिया में भारत की आत्मनिर्भरता की शान बन रहे हैं। इसलिए तो देश कहता है- मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित और जनहित के लिए समर्पित मजबूत सरकार ऐसे ही फैसले लेती है। जब परिवारहित और वोटबैंक से बंधी सरकारें होती हैं, तो वो क्या करती हैं, ये बिहार ने भुगता है। मोदी ने कहा कि 2014 से पहले के 10 वर्षों में रेलवे के नाम पर, रेल के संसाधनों को कैसे लूटा गया, पूरा बिहार जानता है। लेकिन आज देखिए, पूरी दुनिया में भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की चर्चा हो रही है। भारतीय रेल का तेजी से बिजलीकरण हो रहा है। हमारे रेलवे स्टेशन भी एयरपोर्ट की तरह सुविधाओं वाले बन रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: 'TMC का अर्थ है- तू, मैं और करप्शन', संदेशखाली पर बोले PM, बंगाल में अपराधी तय करते हैं कि उन्हें कब सरेंडर करना है

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार ने दशकों तक परिवारवाद का नुकसान देखा है, परिवारवाद का दंश सहा है। परिवारवाद और सामाजिक न्याय, ये एक दूसरे के घोर विरोधी हैं। परिवारवाद, विशेष रूप से नौजवानों का, प्रतिभा का सबसे बड़ा दुश्मन है। उन्होंने कहा कि यही बिहार है, जिसके पास भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी की एक समृद्ध विरासत है। नीतीश जी के नेतृत्व में NDA सरकार, यहां इसी विरासत को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सच्चा सामाजिक न्याय सैचुरेशन से आता है। सच्चा सामाजिक न्याय, तुष्टिकरण से नहीं संतुष्टिकरण से आता है। मोदी ऐसे ही सामाजिक न्याय, ऐसे ही सेकुलरिज्म को मानता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़