सोनिया गांधी से मिले झाविमो के दो बागी विधायक, जल्द हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल

two-rebel-mlas-of-jharkhand-vikas-morcha-met-with-sonia-may-soon-join-congress
[email protected] । Jan 24 2020 9:23AM

झारखंड विकास मोर्चा के दो बागी विधायकों बंधु तिर्की और प्रदीप यादव ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। पिछले दिनों झाविमो ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तिर्की को निष्कासित कर दिया। इसके बाद यादव खुलकर उनके समर्थन में आ गए।

नयी दिल्ली। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के दो बागी विधायकों बंधु तिर्की और प्रदीप यादव ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही ये दोनों विधायक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इन दोनों विधायकों की सोनिया एवं राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: जयसिंह को शर्म आनी चाहिए, हम सोनिया की तरह ‘बड़े दिल’ वाले नहीं: निर्भया के पिता

पिछले दिनों झाविमो ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तिर्की को निष्कासित कर दिया। इसके बाद यादव खुलकर उनके समर्थन में आ गए। खबरों के मुताबिक ये दोनों विधायक झाविमो का भाजपा में विलय करने के प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे। हालिया झारखंड विधानसभा के चुनाव में झाविमो को तीन सीटें मिलीं थीं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़