7 मार्च को अयोध्या जाएंगे उद्धव ठाकरे, भाजपा के सवाल पर संजय राउत का पटलवार

uddhav-thackeray-to-go-to-ayodhya-on-march-7-sanjay-raut-s-face-off-on-bjp-question
अंकित सिंह । Jan 25 2020 11:26AM

ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कोर समिति द्वारा राज्य में वैल्पिकसरकार गठन का मुद्दा सुलझा लेने के बाद 24 नवंबर 2019 को प्रस्तावित अयोध्या यात्रा टाल दी थी। शिवसेना ने इसके बाद राकांपा और कांग्रेस से मिलकर गठबंधन सरकार बनाई और 28 नवंबर 2019 को ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे 7 मार्च को अयोध्या जाएंगे। यह जानकारी शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने दी। इस बीच भाजपा ने ठाकरे के अयोध्या दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से राहुल गांधी को अपने साथ अयोध्या ले जाए। इसके जवाब में राउत ने कहा कि क्या भाजपा नेता जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती को उनके साथ अयोध्या दौरे पर ले जाएंगे?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 100 दिन सत्ता में पूरे होने के उपलक्ष में मार्च महीने में आयोध्या की यात्रा करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले साल अक्टूबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने के बाद शिवसेना प्रमुख पहली बार अयोध्या जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: मेरी सरकार ने फोन टैप नहीं कराए, वर्तमान सरकार जाँच कराने को स्वतंत्र: फडणवीस

ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कोर समिति द्वारा राज्य में वैल्पिकसरकार गठन का मुद्दा सुलझा लेने के बाद 24 नवंबर 2019 को प्रस्तावित अयोध्या यात्रा टाल दी थी। शिवसेना ने इसके बाद राकांपा और कांग्रेस से मिलकर गठबंधन सरकार बनाई और 28 नवंबर 2019 को ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़