केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह बोले, जम्मू कश्मीर के बारामूला में अगवा किया गया भाजपा कार्यकर्ता सकुशल घर लौटा

singh

केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने ट्वीट किया, यह जानकर सुकून मिला कि आज सुबह सोपोर में अगवा किए गए, भाजपा के हमारे एक साथी मेहराजुद्दीन मल्ला सकुशल घर लौट आए हैं।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार सुबह कुछ अज्ञात लोगों द्वारा कथित रूप से अगवा किया गया भाजपा कार्यकर्ता सकुशल घर लौट आया है। केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने यह जानकारी दी। सिंह ने ट्वीट किया, यह जानकर सुकून मिला कि आज सुबह सोपोर में अगवा किए गए, भाजपा के हमारे एक साथी मेहराजुद्दीन मल्ला सकुशल घर लौट आए हैं। 

इसे भी पढ़ें: उप राज्यपाल मुर्मू ने आतंकी हमले में मारे गए BJP नेता के परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की

इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि नगरपालिका समिति वतरगाम के उपाध्यक्ष मेहराजुद्दीन मल्ला का जिले के रफियाबाद इलाके के मरजीगुंड में कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। वह उस समय सोपोर जा रहे थे। कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों ने भाजपा नेता शेख वसीम बारी, उनके भाई और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़