केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उज्जैन में ग्रामीण डाक सम्मेलन को करेंगे संबोधित, ग्रामीण डाक सेवकों का करेंगे सम्मान

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह प्रवास ग्रामीण डाक सेवाओं के आधुनिकीकरण, डिजिटल सशक्तिकरण और क्षेत्रीय विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विदित रहे कि हाल ही 22 फरवरी को केंद्रीय मंत्री ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ विजयवाडा में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन में भाग लिया था।
नई दिल्ली/उज्जैन/इंदौर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कल उज्जैन एवं इंदौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन को संबोधित करेंगे तथा उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने वाले डाक सेवकों का सम्मान करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी उपस्थित रहेंगे।
ग्रामीण डाक नेटवर्क के सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस
उज्जैन में आयोजित सम्मेलन के दौरान ग्रामीण डाक नेटवर्क को और अधिक सशक्त बनाने, डिजिटल सेवाओं के विस्तार, वित्तीय समावेशन को गति देने तथा आम नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सिंधिया ग्रामीण डाक सेवकों की भूमिका को गांव-गांव तक संचार एवं बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में रेखांकित करेंगे।
इंदौर में स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता
उज्जैन प्रवास के उपरांत केंद्रीय मंत्री इंदौर के तिगरिया राव पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से संवाद करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा प्रस्तावित है।

अन्य न्यूज़