लद्दाख में शहीद हुए सैनिकों को सम्मान देते हुए अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान

paswan

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख ने ट्वीट कर कहा कि लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद हुए 20 सैनिकों में से अधिकतर सैनिक उनके गृह राज्य बिहार से थे। पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी और समर्थक प्रति वर्ष देशभर में उनका जन्मदिन मनाते हैं।

नयी दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह चीनी सेना के साथ संघर्ष में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को सम्मान देते हुए इस वर्ष अपना जन्मदिवस नहीं मनाएंगे। पासवान का जन्मदिन पांच जुलाई को है। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख ने ट्वीट कर कहा कि लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद हुए 20 सैनिकों में से अधिकतर सैनिक उनके गृह राज्य बिहार से थे। पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी और समर्थक प्रति वर्ष देशभर में उनका जन्मदिन मनाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: रामविलास पासवान की राज्यों से अपील, कहा- अनाज के वितरण के काम को जल्द से जल्द पूरा करें

उन्होंने कहा,‘‘मैंने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों को सम्मान देते हुए इस वर्ष अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय किया है।’’ पासवान रविवार को 74 वर्ष के हो जाएंगे। लोजपा और पार्टी की शाखा दलित सेना प्रति वर्ष इस दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती हैं और पासवान दिल्ली में या बिहार में इन कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़