‘अनलॉक’ की प्रक्रिया शुरू हो गई, आर्थिक गतिविधियां प्रारंभ करने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए: प्रमोद सावंत

goa

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि ‘अनलॉक’ की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आर्थिक गतिविधियां प्रारंभ करने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के बारे में लोगों को जागरूक करने और जानकारी देने के लिए शुरुआत में लॉकडाउन लगाया गया था।

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच लॉकडाउन लगाने की किसी भी संभावना से इनकार किया है। सांवत ने शुक्रवार को एक टेलीविजन चैनल से बातचीत में कहा कि ‘अनलॉक’ की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आर्थिक गतिविधियां प्रारंभ करने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: गोवा में एक दिन में रिकॉर्ड 111 लोगों को अस्पताल से छुट्टी, राज्य में फिलहाल 818 लोगों का चल रहा इलाज

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के बारे में लोगों को जागरूक करने और जानकारी देने के लिए शुरुआत में लॉकडाउन लगाया गया था। वह वक्त अब गुजर गया है।’’ शुक्रवार तक गोवा में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 2,151 थी जिनमें से 1,347 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं और नौ लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़