Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

लखनऊ में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में जेवर स्थित हवाई अड्डे का नाम बदलकर ‘नरेन्द्र मोदी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नोएडा-जेवर’ करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए इसे राज्य के लिए बड़ी सौगात करार दिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना देश के प्रमुख विमानन केंद्र के तौर पर विकसित होगी।

(फाइल फोटो के साथ) लखनऊ, नौ अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने नोएडा के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर ‘नरेन्द्र मोदी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नोएडा-जेवर’ रखने के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। आदित्यनाथ ने यहां मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि राज्य को यह हवाई अड्डा देने के लिए मंत्रिमंडल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभारी है। आदित्यनाथ ने इस हवाई अड्डे को उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़ी सौगात बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की मंत्रिपरिषद जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राज्य को उपहार में देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपना आभार व्यक्त करती है। मंत्रिमंडल ने इसका नाम ‘नरेन्द्र मोदी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नोएडा-जेवर’ रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।’’ आदित्यनाथ ने कहा कि यह हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े हवाई अड्डे और देश के एक प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में उभरेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़