लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए कांग्रेस ने जारी किया ऐप

Manish Khanduri

इस ऐप का विचार सबसे पहले लाने वाले कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी ने बताया कि इस ऐप का इस्तेमाल लॉकडाउन के कारण राज्य के बाहर फंस गये और घर नहीं लौट पा रहे उत्तराखंड के लोगों के लिए किया जायेगा।

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए मोबाइल ऐप जारी किया है। कर्नाटक और मध्य प्रदेश सरकार के लिए इसी तरह का ऐप बना चुकी वैल्यू फर्स्ट नाम की कंपनी के साथ मिलकर यह देवभूमि सेवा ऐप बनाया गया है। इस ऐप का विचार सबसे पहले लाने वाले कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी ने बताया कि इस ऐप का इस्तेमाल लॉकडाउन के कारण राज्य के बाहर फंस गये और घर नहीं लौट पा रहे उत्तराखंड के लोगों के लिए किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस ऐप से उन लोगों को भी मदद पहुंचाना संभव होगा जिन्हें मास्क जैसे जरूरी सुरक्षात्मक चीजों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सफलता के लिए केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग जरूरी : मनमोहन 

खंडूरी ने बताया कि कई राज्य सरकारों के हेल्पलाइन नंबरों के सक्रिय न होने की शिकायतों के बाद यह ऐप जारी करने का विचार आया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा प्रयास लोगों तक पहुंच बनाकर उनकी समस्याओं को प्रशासन तक ले जाना है जिससे उनका समाधान हो सके।’’ वरिष्ठ भाजपा नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के पुत्र मनीष ने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना महामारी को लेकर स्थिति अन्य जगहों की अपेक्षा बेहतर है लेकिन इस वायरस के खिलाफ संघर्ष लंबे समय तक चलेगा जिसके लिए हमें सावधान और सतर्क रहना होगा।

इसे भी देखें : Sonia ने कहा BJP फैला रही नफरत का वायरस, कांग्रेसी CMs ने कहा- Modi हमें मदद नहीं दे रहे 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़