उपराष्ट्रपति नायडू ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी

vice-president-naidu-wishes-birthday-to-amit-shah
[email protected] । Oct 22 2019 1:05PM

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्विटर पर अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने केन्द्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुये उनके दीर्घायु होने की कामना की है। शाह मंगलवार को 55 साल के हो गए। नायडू ने आज ट्विटर पर अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र सेवा में समर्पित आपके स्वस्थ, सुदीर्घ, सुखी, यशस्वी और संतुष्ट जीवन की कामना करता हूं।’’ उल्लेखनीय है कि नायडू ने शाह को ट्विटर पर तीन भाषाओं, हिंदी, अंग्रेजी और तेलुगु में ट्वीट कर बधाई दी है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़