राज्यपाल पद से हटने के बाद विद्यासागर राव ने फिर से ली भाजपा की सदस्यता

vidyasagar-rao-take-bjp-membership-afresh-after-stepping-down-as-maharashtra-governer
[email protected] । Sep 17 2019 9:20AM

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल चौधरी विद्यासागर राव ने न सिर्फ भाजपा अध्यक्ष के तौर पर सेवा की बल्कि अविभाजित आंध्र प्रदेश में वह विधानसभा में सदन के नेता भी थे।

हैदराबाद। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल चौधरी विद्यासागर राव ने सोमवार को फिर से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली। वह हाल ही में राज्यपाल के दायित्व से मुक्त हुए थे। महाराष्ट्र का राज्यपाल बनने से पहले राव तेलंगाना से भाजपा के एक वरिष्ठ नेता थे।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कांग्रेस-NCP के बीच बनी बात, 125-125 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

उन्होंने न सिर्फ भाजपा अध्यक्ष के तौर पर सेवा की बल्कि अविभाजित आंध्र प्रदेश में वह विधानसभा में सदन के नेता भी थे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में केंद्रीय मंत्री के तौर पर भी सेवा दी थी।

Skill की कमी एक कड़वा सच है, Santosh Gangwar ने कुछ गलत नहीं कहा, देखें वीडियो:

All the updates here:

अन्य न्यूज़