वोट के लिए चंद्रबाबू की तुष्टीकरण वाला बयान, सत्ता में आए तो मुसलमान को बनाएंगे उप मुख्यमंत्री

vote-for-tdp-will-make-a-muslim-deputy-chief-minister-chandrababu-naidu

एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को घोषणा की कि तेलगु देशम पार्टी अगर वापस सत्ता में आती है तो वह एक मुस्लिम को अपना उप-मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने खास तौर पर मुसलमानों के लिये एक इस्लामिक बैंक खोलने का भी वादा किया और समुदाय को ब्याज मुक्त कर्ज की भी पेशकश की।

अमरावती। अपने तेलंगाना के समकक्ष का अनुकरण करते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को घोषणा की कि तेलगु देशम पार्टी अगर वापस सत्ता में आती है तो वह एक मुस्लिम को अपना उप-मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने खास तौर पर मुसलमानों के लिये एक इस्लामिक बैंक खोलने का भी वादा किया और समुदाय को ब्याज मुक्त कर्ज की भी पेशकश की। 

इसे भी पढ़ें: आडवाणी के ब्लॉग पर बोले नायडू, मोदी, शाह के लिए स्वयं प्रथम और देश आखिर है

तेदपा अध्यक्ष ने कुरनूल जिले के अलुरु में शुक्रवार दोपहर को एक चुनावी सभा में यह घोषणा की। नायडू ने कहा, “आज एक पवित्र दिन है।...आप सभी को तेदेपा को मत देने का संकल्प करना चाहिए और मैं एक मुस्लिम उप मुख्यमंत्री बनाउंगा।”

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़