सुधांशु त्रिवेदी ने पूछा सवाल, कहा- गाँधी परिवार के इर्द-गिर्द ही क्यों घूमता है कांग्रेस का आन्तरिक लोकतंत्र ?

Sudhanshu Trivedi

राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र समाप्त होने का आरोप लगाने वाले नेताओं से मैं पूछना चाहता हूँ कि कांग्रेस का आन्तरिक लोकतंत्र गाँधी परिवार के इर्द-गिर्द ही क्यों घूमता है ?

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि उस पार्टी में एक ही परिवार का दबदबा रहता है जबकि भाजपा में कोई भी सामान्य कार्यकर्ता अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र समाप्त होने का आरोप लगाने वाले नेताओं से मैं पूछना चाहता हूँ कि कांग्रेस का आन्तरिक लोकतंत्र गाँधी परिवार के इर्द-गिर्द ही क्यों घूमता है ? 

इसे भी पढ़ें: BJP चीफ नड्डा ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप, PMNRF का पैसा राजीव गांधी फाउंडेशन को दिया गया 

उन्होंने कहा कि भाजपा में पार्टी का अध्यक्ष कोई भी सामान्य कार्यकर्ता बन सकता है और पिछले 40 साल में कई कार्यकर्ता अध्यक्ष के पद को सुशोभित कर चुके है। वहीं कांग्रेस में गाँधी परिवार का ही दबदबा रहता है। त्रिवेदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’’ के अन्तर्गत आयोजित डिजिटल संवाद में यह बात कही। आत्मनिर्भर भारत व स्वदेशी पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से वोकल फॉर लोकल और लोकल से ग्लोबल होने के लिए जनमानस में बदलाव बहुत आवश्यक है और सरकार अपनी भूमिका तो निभा ही रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़