जान से मारने की धमकी देकर महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

Woman raped
दिनेश शुक्ल । Dec 20 2020 7:49PM

आरोपी ने पीड़ित महिला से यह भी कहा कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया।

राजगढ़। मध्य प्रदेश मे राजगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम दिलावरी में रहने वाली महिला ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।महिला का आरोप है कि गाँव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी देकर जबरजस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने गाँव के ही रहने वाले दयाराम पर उसके साथ बलात्कार का आरोप लगया है। 

इसे भी पढ़ें: खेत पर पति ने लगाई फांसी, तो पत्नी ने पीया जहर

पुलिस ने शनिवार को आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम दिलावरी निवासी महिला ने बताया कि 22 नवंबर की रात घर के पीछे स्थित बाड़ा में गई थी, तभी गांव के दयाराम पुत्र हीरालाल तंवर ने आकर जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़ित महिला से यह भी कहा कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान के आधार पर मौके से फरार आरोपित के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़