इंदौर में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की 30 और 31 को कामकाजी बैठक

Working meeting of BJP
दिनेश शुक्ल । Jan 25 2021 11:39PM

जिसमें संगठन से जुड़े कामों को लेकर नव नियुक्त पदाधिकारियों को बताया जाएगा। इस दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्वों और उनके कामों के विषम में बताते हुए आगामी रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।

भोपाल। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की पहली कामकाजी बैठक 30 एवं 31 जनवरी 2021 को इंदौर में आयोजित की गयी है। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव  विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि बैठक 30 जनवरी को सायंकाल प्रारंभ होगी और 31 जनवरी को समाप्त हो जाएगी। जिसमें संगठन से जुड़े कामों को लेकर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बताया जाएगा। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्वों और उनके कार्यों के विषम में बताते हुए आगामी रणनीति पर भी विचार किया जाएगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़