'अपने खून से लिखकर दे सकता हूं कि...', येदियुरप्पा ने शेट्टार पर साधा निशाना, कांग्रेस नेता ने दिया यह जवाब

BS Yediyurappa
ANI
अंकित सिंह । Apr 26 2023 2:32PM

जगदीश शेट्टार ने कहा कि अमित शाह जी जब हुबली आए तब उन्होंने मुझ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल स्मृति ईरानी ने भी धारवाड़ में मुझपर ही निशाना साधा। आज येदियुरप्पा जी ने भी मुझ पर ही निशाना साधा।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के हुबली क्षेत्र में सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा के पूर्व नेता जगदीश शेट्टार पर निशाना साधा और उन्हें क्षेत्र में कांग्रेस के टिकट पर जीतने की चुनौती दी। हुबली में एक सभा को संबोधित करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि जगदीश शेट्टार ने बीजेपी और पार्टी के पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए उन्होंने पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए। ये केसे हो सकता हे? हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह यहां हुबली में हार जाएंगे। मैं अपने खून से लिख सकता हूं कि वह यह चुनाव कांग्रेस के टिकट पर हारेंगे।

इसे भी पढ़ें: UP Board Results: 55 की उम्र में BJP के पूर्व विधायक ने पास की 12वीं की परीक्षा, आगे करेंगे कानून की पढ़ाई

इसी पर जगदीश शेट्टार का भी जवाब आया है। जगदीश शेट्टार ने कहा कि अमित शाह जी जब हुबली आए तब उन्होंने मुझ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल स्मृति ईरानी ने भी धारवाड़ में मुझपर ही निशाना साधा। आज येदियुरप्पा जी ने भी मुझ पर ही निशाना साधा। इतने लोग कांग्रेस में शामिल हुए लेकिन निशाना मुझे ही बनाया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा जी की आलोचना मैं आशीर्वाद के तौर पर लेता हूं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद, जगदीश शेट्टार ने कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा अपमानित किया गया और इसके कारण उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली मेयर चुनाव से ठीक पहले BJP ने वापस लिया नामांकन, निर्विरोध जीतीं AAP उम्मीदवार शैली ओबेरॉय

भाजपा जगदीश शेट्टार के खिलाफ भी जबरदस्त अभियान चला रही है। इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने धारवाड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जगदीश शेट्टार को पीठ में छुरा घोंपने वाला करार दिया। उन्होंने उन पर अपने लालच के लिए भाजपा छोड़ने का आरोप लगाया और जनता के प्रति उनकी निष्ठा पर सवाल उठाया। ईरानी ने कहा कि जो अपने धर्म, परिवार या विचारधारा के नहीं हो सकते, वे कभी जनता के नहीं हो सकते। उन्होंने शेट्टार से यह भी पूछा कि वह किसके नंबर दो हैं - शिवकुमार के या सिद्धारमैया के। गृह मंत्री अमित शाह ने भी जगदीश शेट्टार पर तंज कसते हुए कहा कि वह चुनाव हार जाएंगे क्योंकि हुबली ने हमेशा भाजपा को वोट दिया है। शाह ने कहा कि भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा और शेट्टार खुद चुनाव हार जाएंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़