उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे योगी, महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का किया अनावरण, मां से भी करेंगे मुलाकात

yogi uttarakhand
ANI
अंकित सिंह । May 3 2022 4:07PM

योगी आदित्यनाथ के स्वागत में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी ट्वीट किया। अपने ट्वीट में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लिखा कि आज एक सन्यासी का वर्षों बाद अपनी माता से मिलन होने जा रहा है,बड़ा ही भावुक कर देने वाला क्षण होगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 दिनों के लिए उत्तराखंड के दौरे पर हैं। उत्तराखंड पहुंचने पर योगी आदित्यनाथ का स्वागत राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर में गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय परिसर में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहें। खबर यह भी है कि अनावरण कार्यक्रम के ठीक बाद योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी से मिलने के लिए अपने घर पहुंचेंगे। इस तरह की जानकारी मिलने के बाद गांव में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी 84 साल की हैं। योगी आदित्यनाथ का परिवार बेहद सादगी से रहता है। योगी के दोबारा चुनाव जीतने के बाद उनके परिवार ने बेहद खुशी जताई थी। योगी आदित्यनाथ के स्वागत में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी ट्वीट किया। अपने ट्वीट में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लिखा कि आज एक सन्यासी का वर्षों बाद अपनी माता से मिलन होने जा रहा है,बड़ा ही भावुक कर देने वाला क्षण होगा। उत्तर प्रदेश के जनप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी लंबे समय के बाद अपनी पूज्य माताजी एवं परिजनों से मिलने अपनी जन्मस्थली आ रहे हैं। देवभूमि उत्तराखंड में आपका हार्दिक स्वागत।

इसे भी पढ़ें: UP की बड़ी खबरें: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले, गांव के खलिहान की खाली पड़ी भूमि को योगा के लिए किया जाए प्रयोग

आपको बता दें कि 2020 में कोरोना महामारी के दौरान योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया था। कोविड प्रोटोकॉल और इस दौरान उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी होने के कारण वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे। इसके बाद से वे 2 वर्ष तक अपनी मां से मुलाकात हुई नहीं कर पाए। हालांकि तब योगी आदित्यनाथ ने अपने पिता के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा था। साथ ही साथ यह भी कहा था कि अपने मां से मिलने जाऊंगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़