योगी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा- आपमें और राहुल गांधी में ज्यादा अंतर नहीं

yogi adityanath
ANI
अंकित सिंह । May 31 2022 2:38PM

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय आजादी के समय देश के समान ही थी। 2017 तक यह देश की औसत प्रति व्यक्ति आय का 1/3 तक गिर गई थी। देश विकास कर रहा था लेकिन UP नहीं। UP में क्षमता है। इस बार हमने दोगुना काम करने के लिए बजट बढ़ाया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बजट सत्र के दौरान अपना संबोधन दे रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और साथ ही साथ विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपमें और राहुल गांधी में ज्यादा फर्क नहीं है। राहुल गांधी देश के बाहर देश की बुराई करते हैं और आप प्रदेश के बाहर प्रदेश की बुराई करते हैं। दरअसल, अखिलेश ने अपने भाषण में कहा था कि कहा कि मैं एक प्राइमरी स्कूल में गया और एक बच्चे से पूछा कि मुझे पहचाना। छोटा सा बच्चा बोला कि हां, पहचान लिया। मैंने पूछा कि कौन हूं मैं? इस पर उसने बोला- राहुल गांधी। इस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने ठहाके लगाए और तंज किया। 

इसे भी पढ़ें: पहली बार चीन को लेकर CM योगी की तरफ से किया गया बड़ा दावा, उड़ जाएंगे ड्रैगन के होश

नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि आपके इत्र वाले मित्र तो बहुत कुछ गुल खिला रहे थे लेकिन इत्र उद्योग के लिए ईमानदारी से काम हमने किया है। हमने एक राज्य एक उत्पाद में भी इत्र को कन्नौज के साथ ही जोड़ा है। वर्तमान में इत्र का व्यापार सिर्फ कन्नौज से 800 करोड़ रुपए का हो रहा है। योगी ने दावा किया कि एक राष्ट्र श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बजट का दायरा बढ़ा है। साल 2016-17 में जो प्रदेश का बजट आया था वो लगभग 3 लाख करोड़ रुपए का था और आज 2022 में सदन में जो बजट पेश हुआ है वो 6 लाख 15 हज़ार करोड़ रुपए का है। दोगुना से ज्यादा हम इस बजट राशि को बढ़ाने में सफल हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा कैंडिडेट नहीं बन पाए मुख्तार अब्बास नकवी, क्या आजम खान के गढ़ रामपुर से लड़ेंगे चुनाव?

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय आजादी के समय देश के समान ही थी। 2017 तक यह देश की औसत प्रति व्यक्ति आय का 1/3 तक गिर गई थी। देश विकास कर रहा था लेकिन UP नहीं। UP में क्षमता है। इस बार हमने दोगुना काम करने के लिए बजट बढ़ाया है। अखिलेश पर तंज कसते हुए योगी ने कहा कि आज एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई योजनाओं की चर्चा हो रही थी। माननीय नेता प्रतिपक्ष कह रहे थे कि ये समाजवाद है। अच्छा है कि कम से कम समाजवाद के बहाने ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को स्वीकार किया। 

इसे भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर योगी, अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि

दरअसल, अखिलेश ने सत्तापक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा था कि, कभी कभी मुझे लोग समाजवाद सिखाने लगते हैं, नेता सदन सिखाएं तो कोई बात नहीं, जो पढ़ना नहीं जानते वे भी कभी कभी सिखाने लगते हैं। योगी ने कहा कि भाजपा नेतृत्व की केंद्र सरकार के 8 साल के सफलतम कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' इस परिकल्पना को साकार करते हुए हम सब देख पा रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़