Gujarat में बोले योगी, मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद-नक्सलवाद से मुक्त हुआ देश, दुनिया के सामने पेश किया नया मॉडल

Yogi
ANI
अंकित सिंह । Dec 3 2022 4:20PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद, नक्सलवाद समाप्त हुआ और भारत एक सुरक्षित भारत के रूप में खड़ा हुआ है। वहीं धोलका विधान सभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि आज भारत आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद से मुक्त हो गया है।

गुजरात में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। भाजपा ने आज भी अपनी ताकत झोंक रखी है। गुजरात में दूसरे चरण के लिए 93 सीटों पर 5 दिसंबर को चुनाव होना है। गुजरात में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जबरदस्त तरीके से भाजपा के पक्ष में प्रचार किया और मोदी सरकार की सराहना की। योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आतंकवाद, नक्सलवाद से मुक्त हुआ है। अपने बयान में योगी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में गुजरात में एक भी दंगा नहीं हुआ। आज गुजरात विकास और समृद्धि की नई कहानी लिख रहा है। दरअसल, योगी आदित्यनाथ गुजरात के खंभात में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात में कांग्रेस ने भरा जीत का दम, गहलोत बोले- भाजपा के खिलाफ राज्य में मजबूत सत्ता विरोधी लहर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद, नक्सलवाद समाप्त हुआ और भारत एक सुरक्षित भारत के रूप में खड़ा हुआ है। वहीं धोलका विधान सभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि आज भारत आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद से मुक्त हो गया है। ये भारत की बढ़ती हुई प्रतिष्ठा का प्रमाण है। सुरक्षित भारत का नया मॉडल दुनिया के सामने पेश किया गया है। महुधा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 403 में से मात्र 2 सीट मिले हैं। राम नाम सत्य है के लिए 4 लोग चाहिए होते हैं पर कांग्रेस को 4 भी नहीं मिले। आम आदमी पार्टी को तो एक भी सीट नहीं मिली। 

इसे भी पढ़ें: क्या भारत के संविधान को नहीं मानते केजरीवाल? ओवैसी बोले- सभी अंधेरे का मुकाबला अंधेरे से करना चाहते हैं

आपको पता था कि गुजरात में प्रचार का आज आखिरी दिन है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की ओर से गुजरात में पूरी ताकत लगाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 से ज्यादा चुनावी रैलियों को संबोधित किया है। इसके अलावा तीन मेगा रोड शो भी किया है। आपको बता दें कि गुजरात में 27 सालों से भाजपा सत्ता में है। एक बार फिर से सत्ता में आने को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगाई है। पहले चरण के लिए 89 सीटों पर मतदान 1 दिसंबर को हो चुका है। पहले चरण में 63.31% का मतदान हुआ है। गुजरात में चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को आएंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़