Jawaharlal Nehru Birth Anniversary: आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री थे जवाहर लाल नेहरू, देश निर्माण में निभाई अहम भूमिका

Jawaharlal Nehru
ANI

आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का आज ही के दिन यानी की 14 नवंबर को जन्म हुआ था। वह देश के पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने लंबे समय तक भारत पर शासन किया था। उन्होंने देश की आजादी से पहले और बाद में भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।

आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का आज ही के दिन यानी की 14 नवंबर को जन्म हुआ था। वह देश के पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने लंबे समय तक भारत पर शासन किया था। इसके अलावा पंडित नेहरू शांति और समृद्धि के महान अनुयायी थे। उनका शुरुआती जीवन, पढ़ाई, स्वतंत्रा संग्राम से लेकर देश की आजादी तक का उनका सफर बेहद प्रेरणादायी रहा है। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

उत्‍तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक कश्‍मीरी ब्राह्मण परिवार में 14 नवंबर 1889 को जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था, जोकि एक जाने-माने वकील और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के नेता थे। वहीं उनकी मां का नाम स्वरूपा रानी था। उन्होंने 14 साल की उम्र तक पढ़ाई की और फिर इंग्‍लैंड के हैरो स्‍कूल पहुंच गए। फिर यहां से कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज पहुंचे और नैचरल साइंस में ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की।

इसे भी पढ़ें: KR Narayanan Death Anniversary: देश के पहले दलित और 10वें राष्ट्रपति थे के आर नारायणन, जानिए रोचक बातें

बैरिस्टर की पढ़ाई

लंदन के इनर टेंपल में पंडित नेहरू ने बैरिस्टर की पढ़ाई की। उन्होंने इंग्लैंड में 7 साल रहे, लेकिन फिर साल 1912 के आसपास वह भारत वापस लौट आए। इसके बाद साल 1916 में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने कमला कौल से शादी की औऱ साल 1917 में उनकी बेटी इंदिरा गांधी का जन्म हुआ।

स्वतंत्रता संग्राम में नेहरू का योगदान

भारत वापस आने के बाद नेहरू पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो गए। पंडित नेहरू ने महात्मा गांधी से प्रेरणा ली और किसान मार्च, असहयोग आंदोलन, भारत छोड़ो जैसे आंदोलनों में सक्रिय रूप से भाग लिया। भारत की स्वतंत्रता के लिए उन्होंने विदेशों का दौरा दिया। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश की आजादी से पहले और बाद में भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।

राजनीतिक सफर

साल 1916 में पंडित नेहरू महात्मा गांधी से मिले और उनसे काफी ज्यादा प्रभावित हुए। फिर साल 1919 में पंडित नेहरू इलाहाबाद के होम रूल लीग के सेक्रेटरी बने। वहीं साल 1920 में उन्होंने उत्‍तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पहले किसान मार्च किया और 1920-22 के असहयोग आंदोलन में पंडित नेहरू ने बढ़ृ-चढ़कर हिस्सा लिया और इस दौरान उनको दो बार जेल यात्रा भी करनी पड़ी। वहीं सितंबर 1923 में पंडित नेहरू ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के जनरल सेक्रेटरी बने।

फिर साल 1926 में पंडित नेहरू ने स्विट्जरलैंड, इटली, बेल्जियम, इंग्लैंड, रूस और जर्मनी आदि देशों का दौरा किया। फिर 1930 से 1935 के बीच कांग्रेस द्वारा नमक सत्याग्रह जैसे कई आंदोलनों की शुरूआत हुई। इससे जुड़े की वजह से उनको कई बार जेल भी जाना पड़ा। वहीं जुलाई 1946 में पंडित नेहरू चौथी बार कांग्रेस के अध्यक्ष बने।

आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री

आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बनने के बाद पंडित नेहरू ने देश के विकास और आधुनिकता की दिशा में कई बड़े काम किए। पंडित नेहरू ने आधुनिक मूल्यों और विचारों को अपनाने पर खासा जोर दिया था। वह भारत को उदार और एक धर्मनिरपेक्ष देश के रूप में आगे बढ़ाने की कोशिश की थी। उन्होंने भारत की एकता को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया। साल 1951 में पंडित नेहरू ने पंचवर्षीय योजना लागू की थी।

जिससे देश में औद्योगीकरण और आर्थिक विकास की दिशा तय हुई थी। इसके अलावा पंडित नेहरू ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी अहम कदम उठाए और वैज्ञानिक-तकनीकी को प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही पंडित नेहरू ने कई सामाजिक सुधारों जैसे बच्चों के लिए मुफ्त भोजन की व्यवस्था, महिलाओं को कानूनी अधिकार देना और मुफ्त सार्वजनिक शिक्षा आदि की शुरूआत की।

मृत्यु

वहीं 27 मई 1964 को पंडित जवाहर लाल नेहरू का निधन हो गया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़