Michael Jackson Death Anniversary: 150 साल जीने का था सपना, 12 Doctors की फौज भी नहीं बचा सकी 'King of Pop' की जान

150 साल जीने की चाहत रखने वाले माइकल जैक्सन का 25 जून को निधन हो गया था। उन्होंने न सिर्फ अपने गानों से तहलका मचाया, बल्कि अपने डांस मूव्स से पूरी दुनिया को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
किंग ऑफ पॉप के नाम से फेमस माइकल जैक्सन का 25 जून को निधन हो गया था। माइकल जैक्सन ने न सिर्फ अपने गानों से तहलका मचाया, बल्कि अपने डांस मूव्स से पूरी दुनिया को थिरकने पर मजबूर कर दिया। आज भी हर कोई माइकल जैक्सन के मून वॉक स्टेप्स को फॉलो करता है। वहीं माइकल जैक्सन 150 साल जीना चाहते थे। लेकिन वह अपनी जिंदगी के 51 बसंत भी नहीं देख सके। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर माइकल जैक्सन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
जन्म और परिवार
अमेरिका के इंडियाना प्रांत में 29 अगस्त 1958 को माइकल जैक्सन का जन्म हुआ था। उनको बचपन से ही संगीत से लगाव था। इसी वजह से माइकल जैक्सन ने अपने करियर की शुरूआत भाई के पॉप ग्रुप से कर दी थी। उन्होंने बेहद कम उम्र से ही टैम्बोरिन और बौंगा बजाने लगे थे। फिर वह अपने भाई के म्यूजिकल ग्रुप से जुड़ गए और शोहरत की बुलंदी हासिल करने के लिए वह धीरे-धीरे अपने कदम बढ़ाने लगे।
इसे भी पढ़ें: Sanjay Gandhi Death Anniversary: Aerobatics का शौक, इंदिरा के उत्तराधिकारी और PM पद का अधूरा सपना
निजी जिंदगी में रहा संघर्ष
माइकल जैक्सन को म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। साल 1971 में माइकल जैक्सन ने बतौर सिंगर अपने करियर की शुरूआत की थी। जिसके बाद वह कामयाबी के सफर पर चल निकले। हालांकि उनकी निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही थी। साल 1994 में उन्होंने लिसा मेरी प्रिसले से शादी की थी। लेकिन यह रिश्ता अधिक दिनों तक नहीं चल सका। फिर उन्होंने अपनी नर्स डेबी रोव से शादी की थी। लेकिन यह शादी भी लंबी नहीं चली और उनकी शादी दो साल बाद टूट गई।
अधूरी रह गई यह ख्वाहिश
माइकल जैक्सन 150 साल जीना चाहते थे। यही कारण रहा कि 12 डॉक्टरों की टीम हर समय उनके घर में रहती थी। वह हमेशा ऑक्सीजन बेड पर सोते थे। वहीं लोगों से हाथ मिलाने से पहले माइकल दस्ताने पहन लेते थे। लेकिन इतनी कवायद और डॉक्टरों की टीम रखने के बाद भी 25 जून 2009 को माइकल जैक्सन ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
अन्य न्यूज़















