Lata Mangeshkar Birth Anniversary: लता मंगेशकर ने गाए 30 हजार से ज्यादा गानें, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

आज ही के दिन यानी की 28 सितंबर को लता मंगेशकर का जन्म हुआ था। लता मंगेशकर सिनेमाई दुनिया का वह चमकता सितारा थीं, जिन्होंने अपनी आवाज से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया था। लता की गायकी में जो जादू था, उसका आकर्षण कभी कम नहीं हुआ।
आज ही के दिन यानी की 28 सितंबर को लता मंगेशकर का जन्म हुआ था। लता मंगेशकर सिनेमाई दुनिया का वह चमकता सितारा थीं, जिन्होंने अपनी आवाज से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया था। लता की गायकी में जो जादू था, उसका आकर्षण कभी कम नहीं हुआ। भले ही आज वह हमारे बीच नहीं है। लेकिन लगा मंगेशकर के गाए गाने आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा है। आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर लता मंगेशकर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
जन्म और परिवार
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 28 सितंबर 1929 को महान गायिका लता मंगेशकर का जन्म हुआ था। लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर मराठी थिएटर एक्टर, म्यूजिशियन और वोकलिस्ट थे। इसलिए लता जी को भी संगीत विरासत में मिला। क्योंकि इनके पिता रंगमंच के कलाकार होने के साथ ही गायक भी थे। बहुत कम लोगों को पता है कि पहले लता का नाम उनके माता-पिता ने हेमा रखा था। लेकिन जन्म के 5 साल बाद उनका नाम लता रख दिया गया।
इसे भी पढ़ें: Yash Chopra Birth Anniversary: कभी इंजीनियर बनना चाहते थे यश चोपड़ा, फिर किंग ऑफ रोमांस बन जमाई सिनेमा में धाक
लता के भाई हृदयनाथ मंगेशकर म्यूजिक डायरेक्टर थे। वहीं उनकी बहन का नाम उषा मंगेशकर, आशा भोसले और मीना खादिकर है। तीनों बहनें प्लेबैक सिंगर हैं। लता मंगेशकर ने कभी भी शादी नहीं की। हांलाकि उनका नाम कई बार भूपेन हजारिका के साथ जोड़ा गया। बता दें कि लता मंगेशकर का नाम साल 1974 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे अधिक गाने गाने वाली सिंगर के तौर पर दर्ज किया गया।
संगीत में कॅरियर
उन्होंने अलग-अलग भारतीय भाषाओं में करीब 30 हजार से अधिक गाने गाए हैं। इतना ही नहीं लता ना सिर्फ विश्व में सबसे ज्यादा फेमस रहीं, बल्कि वह सबसे सम्मानित पार्श्व गायकों में भी शामिल रहीं। उन्हें संगीत की शिक्षा अपने पिता से मिली थी। जब लता महज 5 साल की थीं, तो उन्होंने अपनी पिता के नाटकों में बतौर अभिनेत्री काम करना शुरू कर दिया था। वहीं साल 1942 में महज 13 साल की उम्र में उन्होंने अपने कॅरियर का पहला गाना गाया। लता ने मराठी फिल्म किटी हसाल के लिए अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया।
लता मंगेशकर के गाने
लता मंगेशकर ने कई फिल्मों जैसे दो बीघा ज़मीन, मदर इंडिया, दो आंखें बारह हाथ, मुगल ए आज़म आदि में गाने गाये है। इसके अलावा उन्होंने 'महल', 'बड़ी बहन', 'एक थी लड़की', 'बरसात' आदि फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। वहीं लता जी के कुछ फेमस गीत जैसे 'आजा रे परदेसी', 'ओ सजना बरखा बहार आई', 'इतना ना मुझसे तू प्यार बढ़ा', 'एहसान तेरा होगा मुझ पर', 'अल्ला तेरो नाम', 'ये समां' आदि गाया है।
लता जी का प्यार
महान गायिका लता मंगेशकर को भी अपने जीवन में प्यार हुआ था। उनकी जिंदगी में भी एक शख्स ऐसा था, जिससे वह बहुत ज्यादा प्यार किया करती थीं। वह व्यक्ति और कोई नहीं बल्कि महाराजा राज सिंह थे। हालांकि दोनों का प्यार कभी मुकम्मल नहीं हो सका। इसके पीछे की जो वजह थी वह लता जी के एक आम घर से होना था।
पुरस्कार
1969 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
1989 में उन्हें फ़िल्म जगत का सर्वोच्च सम्मान 'दादा साहेब फाल्के पुरस्कार' दिया गया।
1993 में फिल्मफेयर के 'लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
2001 में भारत सरकार ने लताजी की उपलब्धियों को सम्मान देते हुए देश के सर्वोच्च पुरस्कार 'भारत रत्न' से सम्मानित किया।
अन्य न्यूज़












