फोटो गैलरी
पीएम मोदी को इजराइली संसद का मिला सर्वोच्च सम्मान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों को सुदृढ़ करने में उनके असाधारण योगदान के लिए स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल से सम्मानित किया गया। भारतीय प्रधानमंत्री यह पदक पाने वाले पहले नेता हैं। यह इजराइली संसद नेसेट का सर्वोच्च सम्मान है। नेसेट स्पीकर अमीर ओहाना ने इजराइली संसद में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद उन्हें यह पदक प्रदान किया।


































