NEET-UG Scam पर Arvind Kejriwal का Gen Z से आह्वान, 'सड़कों पर उतरो, यह घिनौना खेल बंद करो'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने NEET-UG पेपर लीक पर Gen-Z से सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने का आह्वान किया है, जिसमें 2014 से भाजपा शासित राज्यों में 93 से अधिक पेपर लीक होने का आरोप लगाया गया। उन्होंने सीबीआई जांच पर संदेह जताते हुए युवाओं से सवाल किया कि क्या वे विरोध प्रदर्शन कर इसमें शामिल मंत्रियों को जेल नहीं भेज सकते।



























































