Shaurya Path: अब Tejas Mk1A संभालेगा पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा का जिम्मा, दुश्मनों की टेंशन बढ़ी
भारतीय वायु सेना लंबे समय से पुराने सोवियत काल के मिग-21 बाइसन विमानों को चरणबद्ध तरीके से सेवा से हटाने की प्रक्रिया में लगी हुई है। नाल वायु ठिकाना कई दशकों तक मिग-21 बाइसन स्क्वॉड्रनों का प्रमुख संचालन केंद्र रहा है। अब इन पुराने विमानों की जगह तेजस Mk1A लेने जा रहा है।



























































