TMC नेता Sujit Bose गिरफ्तार, ED का सवाल- Lockdown में रेस्टोरेंट ने कैसे कमाए 1.11 करोड़?
केंद्रीय एजेंसी ने बताया कि बोस और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़े कई बैंक खातों में कथित तौर पर करोड़ों रुपये जमा किए गए थे, जिनमें उनके चीनी रेस्तरां के कारोबार से जुड़े खाते भी शामिल हैं। एजेंसी ने यह सवाल उठाया कि कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान, जब पूरे देश में रेस्तरां कारोबार को भारी नुकसान पहुंचा था, तब उनके एक रेस्तरां ने 1.11 करोड़ रुपये की बिक्री कैसे कर ली।



























































