शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव: शुरुआती बढ़त के बाद फिसले सेंसेक्स और निफ्टी, ब्रेंट क्रूड और विदेशी निकासी ने बढ़ाई चिंता
कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार को शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त के बाद गिरावट में आ गए। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।



























































