दिल्ली LG ने PM Modi के Walk-to-Work विज़न को साकार करने के लिए TOD पॉलिसी पर की बैठक
एलजी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह पहल राष्ट्रीय राजधानी के विकास को बढ़ावा देगी, जिसमें PM मोदी के 'विकसित भारत' के दृष्टिकोण और स्थिरता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने लिखा कि मैंने @Official_DDA के साथ 'ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट' (TOD) पॉलिसी पर एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसका उद्देश्य पूरे दिल्ली में "वॉक-टू-वॉक" (पैदल चलकर काम पर जाने वाले) समुदायों को बनाने के विज़न को आगे बढ़ाना है।



























































