RSS के Dattatreya Hosabale का बड़ा बयान, Pakistan को जवाब दें, पर बातचीत का दरवाजा खुला रखें
आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया जारी रखने की वकालत की है, लेकिन साथ ही संवाद के दरवाजे खुले रखने पर भी जोर दिया है। उन्होंने वाजपेयी का उदाहरण देते हुए कहा कि कड़े रुख के साथ-साथ नागरिक और खेल संबंधों को बनाए रखना महत्वपूर्ण है।



























































